Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पीएमश्री राइका हवालबाग में हुआ योगाभ्यास, बताया जीवन में योग का महत्व

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में योगाभ्यास कराया गया।

कराया योगाभ्यास

इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला एवं बताया कि योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक दोनों प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं इसलिए सभी को योग के विभिन्न आसनों का प्रतिदिन अभ्यास करना चाहिए। डॉ निर्मल कुमार पंत ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को कपाल भाती प्राणायाम, भ्रामरी, भस्तिका,अनुलोम विलोम आदि योगाभ्यास कराये।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर संजय पांडे, कमलेश जोशी, भगवत सिंह बगडवाल, सुनीता बोरा ज्योति सागर पांडे और मथुरा उपस्थित रहें।

Exit mobile version