Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: योगा छात्र ने लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस में दी तहरीर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में सोबन सिंह जीना परिसर के योगा विभाग में अध्ययनरत छात्र के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।

तहरीर में बताई यह बात

इस संबंध में पीड़ित छात्र ने कोतवाली में तहरीर सौंपी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार एसएसजे के योगा छात्र मुकेश लटवाल, निवासी बेस अस्पताल अल्मोड़ा ने तहरीर में बताया कि वह योगा की परीक्षा देकर लौट रहा था। तभी अभियुक्त पवन मेहरा ने उसे रोका और मारपीट के साथ उसे धमकी दी। कहा कि उसका मोबाइल छीन उसे तोड़ दिया। पीड़ित छात्र ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग उठाई है।

जांच की जा रही

इस संबंध में कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि छात्र की तहरीर के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

Exit mobile version