Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: योग प्रशिक्षक बबीता कांडपाल द्वारा मॉडर्न फिटनेस सेंटर और सरकार की आली तल्ला खोल्टा में योग का कराया गया अभ्यास

योग विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा “आओ हम सब योग करें अभियान” के तहत 21 मई से मॉडर्न फिटनेस सेंटर लोवर माल रोड अल्मोड़ा और इसके अलावा सरकार की आली तल्ला खोल्टा में योग प्रशिक्षक बबीता कांडपाल द्वारा योग शिविर का प्रारंभ किया।

21 जून तक चलेगा शिविर

जिसमें आसन- ताड़ासन, त्रिकोणासन, राजकपोत आसन, पश्चिमोत्तान आसन  एवं प्रणायाम- भ्रामरी प्रणायाम, भस्त्रिका प्रणायाम कराये तथा इनके फायदे बताए।और बताया कि यह शिविर 21 जून तक चलेगा।

Exit mobile version