Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए योगनिलयम के छात्र छात्राएं हुए रवाना, दी शुभकामनाएं

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। विगत माह ऋषिकेश में राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें गोल्ड मेडल विजेता छात्र हितेश, दिव्या, रूद्रांशी जिनका चयन राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

किया गया रवाना

जिस पर बीते कल शुक्रवार को योगनिलयम शोध संस्थान के द्वारा फूलों की माला पहनाकर उन्हें गुवाहाटी के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर योगनिलयम के डायरेक्ट डॉ प्रेम प्रकाश पांडे ने सभी बच्चों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कमाना की तथा इसी क्रम में योग प्रशिक्षक अमितेश सिंह द्वारा चयनित छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अल्मोड़ा जिले व राज्य का नाम रोशन करने के लिए कहा।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर अनेक छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे।

Exit mobile version