Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड से युवक की कर दी पिटाई, टूटा पैर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के दन्या में एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया।

जाने पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार दन्या क्षेत्र के पाभौं निवासी मदन सिंह ने पुलिस में तहरीर दी। उसके मुताबिक बीते मंगलवार उसका भाई हरीश सिंह नाराणीखाल में एक दुकान पर गया। तभी दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसमें उसका पैर टूट गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। शनिवार को भाई ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी।

तलाश जारी

जिसके बाद पीड़ित की भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।

Exit mobile version