Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, घर से बिस्किट बेचने निकला था मृतक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के मोलेखाल के सल्ट विकासखंड के अंतर्गत मरचूला-मौलेखाल मोटर मार्ग पर टुकरा के पास एक बाइक चालक 20 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई।

युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक मो. सादिक (28) पुत्र इसरार अहमद निवासी रहीमपुर बिजनौर यूपी रामनगर में दो साल से अपने भाई मुनकाद अहमद के साथ बेकरी का काम करता था। वह पर्वतीय क्षेत्रों में बेकरी के बिस्किट बेचता था। बताया कि शनिवार की सुबह वह रामनगर से बिस्किट लेकर सल्ट के लिए निकला था। लेकिन शाम तक कोई सूचना नहीं मिली। जिसके बाद भाई ने सल्ट थाने में भाई की गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने फोन की लोकेशन ट्रेस करने के बाद रविवार सुबह खोजबीन शुरू की।

परिवार में मचा कोहराम

वहीं टुकरा के पास रपट्टे से 20 मीटर नीचे खाई में पुलिस को बाइक दिखाई दी। पुलिस खाई में उतरी तो वहां युवक भी गिरा हुआ था। लेकिन तब तक मो. सादिक की मौत हो चुकी थी। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version