Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सेना की लिखित परीक्षा तिथि घोषित न होने से घर से गायब हुआ युवक, परिजन परेशान

यहां एक युवक सेना की भर्ती लिखित परीक्षा की तिथि घोषित नहीं होने की वजह से तीन दिन से घर से लापता है। परेशान परिजन उसकी खोज में जुटे हुए हैं लेकिन अब पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है ।

जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के  चौखुटिया निवासी  सुरेंद्र सिंह किरौला निवासी अपने लापता बेटे  मोहित की खोज में जुटे हुए हैं । उन्होंने बताया कि उनके दो बेटों रोहित और मोहित ने आर्मी भर्ती के मेडिकल व फिजिकल की परीक्षा वर्ष 2020 में पास कर ली थी और दोनों बच्चे लिखित परीक्षा की तैयारी में लगे हुए थे । इस बीच अग्निवीर योजना आई और पिछली सभी भर्ती रद कर दी गई जिसके बाद से मोहित काफी उदास रहने लगा । इसके बाद शनिवार को वह बिना किसी को बताए घर से गायब हो गया । जब रात तक वह नहीं लौटा तो परिजनो ने उसकी खोजबीन शुरू की जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला । मोहित के पिता ने रविवार को मोहित की गुमशुदगी की रिपोर्ट चौखुटिया थाने में दर्ज कराई है  ।खोजबीन में जुटे पिता और परीजनों ने भिकियासैंण और सनणा, केदार, नौला, जैनल में भी पूछताछ की। इस पर सनणा में कुछ लोगों ने रविवार सायं पांच बजे के आसपास लड़के को पैदल ही भिकियासैंण की ओर जाते हुए देखने की बात बताई है।

Exit mobile version