Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जम्मू यूनिवर्सिटी में चमके जिले के युवा मुए थाई खिलाड़ी, नार्थ जोन चैंपियनशिप में जीते 10 पदक

​अल्मोड़ा: जम्मू यूनिवर्सिटी में ‘नार्थ जोन मुए थाई चैंपियनशिप’ आयोजित हुई। जिसमें अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक जीते हैं।

खिलाड़ियों ने जीते पदक

जानकारी के अनुसार टीम के कोच यशपाल भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कई पदक अपने नाम किए। जिसमें
• ​तनुश्री लटवाल: 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक
• ​चांदनी: स्वर्ण पदक
• ​हिमानी मेर: रजत पदक
• ​आदित्य लटवाल: कांस्य पदक
• ​वंश बोरा: कांस्य पदक
• ​अर्पित आर्या: कांस्य पदक
• ​वेदान्त बिष्ट: कांस्य पदक


​दी बधाई

​खिलाड़ियों की इस बड़ी सफलता पर जिले और प्रदेश के तमाम गणमान्य अधिकारियों ने खुशी जताई है खिलाड़ियों की इस बेहतरीन उपलब्धि से पूरे खेल जगत में हर्ष का माहौल है।

Exit mobile version