Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विधायक चैंपियन ट्रॉफी में चमके युवा खिलाड़ी, खेल मंत्री रेखा आर्या ने बढ़ाया हौसला, किया सम्मानित

अल्मोड़ा: खेल महाकुंभ के अंतर्गत सोमेश्वर के सोमनाथ ग्राउंड में विधानसभा स्तरीय विधायक चैंपियन ट्रॉफी का सम्मान समारोह का रविवार को समापन हुआ।

किया सम्मानित

इस कार्यक्रम में प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाने और उन्हें बेहतर मंच व सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने युवाओं से खेलों के साथ-साथ शिक्षा और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

Exit mobile version