Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: किराए के कमरे में युवती ने लगाया मौत को गले, क्षेत्र में सनसनी

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा नगर के कालिका मंदिर क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

जांच में जुटी पुलिस

​मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से शीतलाखेत निवासी युवती अल्मोड़ा नगर के कालिका मंदिर के समीप एक भवन में किराए पर रहती थी। जो बीए की छात्रा थी। सोमवार को युवती का शव कमरे के भीतर फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शुरुआती पूछताछ के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

Exit mobile version