अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में निदेशक एसबीआई, आरसेटी राकेश रोशन विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) भारत सरकार और राज्य सरकार के सक्रिय सहयोग से संचालित किया जाने वाला एक प्रशिक्षण संस्थान है।
दी यह जानकारी
जो ग्रामीण युवाओं को निःशुल्क स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण प्रदान करता है। ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकें। प्रशिक्षणार्थियों हेतु प्रशिक्षण के दौरान निःशुल्क भोजन एवं आवास की व्यवस्था भी है। राज्य सरकार के सक्रिय सहयोग से बैंक द्वारा इन्हें बढ़ावा दिया जाता है। संस्थान द्वारा समय-समय पर विभिन्न स्वरोजगार उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किये जाते है एवं स्वरोजगार चलाने के लिए बैंक से ऋण भी प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाईल न0 9756594607, 9837803302 एवं 9720652539 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
अल्मोड़ा: आरसेटी में नि:शुल्क प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन रहे युवा, खाने-रहने की भी सुविधा फ्री