Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हाथ में तलवार लेकर ग्रामीणों को डरा रहा युवक गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 21/11/23 को थाना दन्या पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति रमेश चंद्र जोशी नैनोली गाँव में तलवार लेकर घूम रहा है और ग्रामीणों के साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहा है।

पुलिस की कार्यवाही

जिस पर सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह द्वारा बिना देर किये तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया, पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो रमेश चंद्र जोशी जो हाथ में तलवार लेकर ग्रामीणों के साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहा था, अभियुक्त रमेश चंद्र जोशी पुत्र स्व0 पूरन चंद्र जोशी निवासी नैनोली पोस्ट खटियोला, दन्या जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से एक अवैध लोहे की तलवार बरामद कर मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना दन्या में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-अपर उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह भाकुनी
2-हे0का0 देशराज
3-हो0गा0 ललित प्रसाद

Exit mobile version