Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष के वाहन में टक्कर मार युवाओं ने की अभद्रता, पुलिस में दी तहरीर

अल्मोड़ा में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी के वाहन में युवकों द्वारा टक्कर मारने और अभद्रता करने का मामला सामने आया है।

युवाओं ने केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी के वाहन में मारी टक्कर-

इस संबंध में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कोतवाली पुलिस में अभद्रता करने वाले युवाओं के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि रविवार की देर रात वह अपने वाहन से रानीधारा की ओर जा रहे थे। इस दौरान अल्मोड़ा जिले नंबर की ही एक ह्यूंडाइ कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। जिससे उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और वह बाल-बाल बच गए। जिसके बाद शराब के नशे में वाहन से उतरे युवा उपपा के अध्यक्ष से ही भिड़ गए और उनसे गाली-गलौच करने लगे। जिस पर लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत हुआ।

मामले की जांच में जुटी पुलिस-

केंद्रीय अध्यक्ष ने ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version