Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

आज युवा कार्यकर्ता मनीष तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। जिसमें कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी साहू की गिरफ्तारी और मंत्री के इस्तीफे की मांग को सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मालरोड स्थित चौघानपाटा में कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका।

पुलिस राजनीतिक दबाव में कर रही है काम-

जिसमें कार्यकर्ताओं ने कहा कि रेखा आर्या अपने पद का दुरुपयोग करके पति की गिरफ्तारी नहीं होने दे रही हैं। वही  पुलिस द्वारा उसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिससे साफ हो गया है कि पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है। वही वक्ताओं ने कहा कि यदि रेखा आर्या में नैतिकता बची है तो वह पद से इस्तीफा दें।

इस दौरान यह लोग रहे मौजूद-

इस दौरान पुतला फूंकने वालों में धौलादेवी ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक बनौला, भूपेंद्र भोज, उमेश बिष्ट, गौरव अवस्थी, राजीव शैली, गौरव शैली, अजय कुमार, राहुल कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Exit mobile version