Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मणिपुर हिंसा में जान गंवाने वालों के लिए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर जताई संवेदना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश तिवारी के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज सोमवार को खोल्टा अल्मोड़ा में एकत्रित होकर मणिपुर में लगातार 3 सालों से हो रही हिंसा को लेकर व वहां हिंसा में जान गंवाने वालों के लिए कार्यकर्ताओं के साथ कैंडल जलाकर अपनी संवेदना व्यक्त की

कहीं यह बात

इस मौके पर यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश तिवारी व कार्यकर्ताओं ने कहा कि मणिपुर में 3 सालों से हो रही लगातार हिंसा वहां की बत्तर कानून व्यवस्था को दर्शाती है।

रहें मौजूद

इस दौरान वहां संजीव कुमार, अशोक वर्मा, संजय कुमार,अर्जुन कुमार , विनोद तिवारी,दीपक मेहरा, रितिक भट्ट, करन बेलवाल, नीरज जोशी, तनुज कुमार, पीयूष दांगी,अमित मेहरा,नमन तिवारी व अमित गोसाई आदि मौजूद रहें।

Exit mobile version