Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: संदिग्ध हालातों में युवक ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, मौत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के पपरशैली निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया

युवक की मौत

जिसमें युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा के पपरशैली निवासी लोकेश बिष्ट उर्फ लक्ष्य (29) पुत्र स्व. राजेंद्र सिंह ने सोमवार देर शाम अज्ञात कारणों के चलते घर में जहर खा लिया। जिस पर हालत बिगड़ने आनन-फानन परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की दुकान थी। वही पत्नी मायके गई हुई थी‌। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version