दुखद खबर सामने आई है। अल्मोड़ा का युवक इलाज के लिए दिल्ली जा रहा था। जिसकी कार में हार्टअटैक से मौत हो गई।
उपचार के दौरान मौत
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सोमेश्वर निवासी पंकज नयाल पुत्र कुन्दन सिंह (34) अपने भाई के साथ कार में सवार होकर हल्द्वानी आ रहा था। अल्मोड़ा से कुछ किलोमीटर आगे आने पर उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। जिस पर युवक को तुरंत ही खैरना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
शोक की लहर
जानकारी के अनुसार परिजनों ने चिकित्सकों को बताया कि युवक को सांस से जुड़ी बीमारी भी थी। जिसके चलते वह अपने नियमित चेकअप के लिए दिल्ली एम्स जा रहा था। इस घटना से परिवार में शोक की लहर है।