Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे से दूर रहें युवा, खास मुहिम के साथ पुलिस चला रही अभियान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है।

नशे के दुष्परिणामों की दी जानकारी

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा के नेतृत्व में उ0नि0 बृजमोहन भट्ट द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में नियुक्त समस्त ग्राम प्रहरियों से साथ मीटिंग का आयोजित कर नशा मुक्त अभियान के तहत बैनर, पम्पलेट व पोस्टर आदि के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करते हुए नशा न करने के लिये प्रेरित किया गया।

किया जागरूक

इसके अलावा थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में महिला उ0नि0 मीना आर्या मय पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र में नशा मुक्त अभियान के तहत जगह-जगह बैनर, पेम्पलेट, पोस्टर आदि चस्पा कर आम जनमानस को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करते हुए नशा न करने के लिये प्रेरित किया गया।

Exit mobile version