Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 09 महीने पहले लापता हुआ था युवक, चला गया था असम, हल्द्वानी से सकुशल मिला


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 26 दिसंबर 2023 को सेला,मनीआगर धौलछीना निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने पुत्र के लगभग 5 महीने पूर्व घर से चले जाने व अभी तक वापस न  आने के संबंध में तहरीर दी  गई थी, जिस पर थाना  धौलछीना में गुमशुदगी दर्ज की गई।
      
पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया

देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त थानाध्यक्षों को थाना क्षेत्र के गुमशुदाओं की तलाश हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। दिनांक 07/05/2024 को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु खोजबीन शुरु की गई।गुमशुदा युवक के पास कोई फोन आदि न होने के कारण लोकेशन का पता नही चल पा रहा था,पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए जानकारी जुटाकर अथक प्रयासों से दिनांक 07/05/2024 को गुमशुदा युवक को हल्द्वानी से सकुशल बरामद किया,युवक ने बताया कि वह घर से निकलने के बाद वह डिबरुगढ़, गुवाहाटी, असम चला गया था, किसी काम से हल्द्वानी आया था। युवक की काउंसलिंग कर भली- भाँति समझाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। 9 महिने बाद अपने बेटे से मिलकर परिजन काफी खुश हुए और पुलिस की कार्यवाही की सराहना की।

पुलिस टीम रहीं शामिल

अपर उ0नि0 जगदीश प्रसाद
अपर उ0नि0 गोकुल प्रसाद
हेड कानि0 कुन्दन लाल
रि0कानि0 अमित कुमार

Exit mobile version