Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एक महीने से लापता था युवक, परिजन व पुलिस कर रहीं थी तलाश, गधेरे में मिला शव

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के धौलछीना में एक महीने पहले लापता युवक का अब शव बरामद हुआ है।

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव गधेरे में मिला

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के लिंगुड़ता, पतलचौरा निवासी 28 वर्षीय प्रकाश राम पुत्र धन राम 15 जनवरी को उत्तरायणी मेले में शामिल होने शेराघाट गया था। उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस तलाश कर रहीं थी। वहीं बीते कल शुक्रवार दोपहर बकरी के साथ जंगल गए लिंगुड़ता निवासी हीरा सिंह ने ल्यूनिया गधेरे में शव पड़ा देखा। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों और जूतों से उसकी पहचान की। थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने कहा कि पहाड़ी से गिरकर मौत हो सकती है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चलेगा।


Exit mobile version