Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उत्तरायणी मेला देखने गया युवक लापता, परिजनों ने लगाई मदद‌ की गुहार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। अल्मोड़ा के धौलछीना का एक युवक उत्तरायणी मेला देखने शेराघाट गया था। जो अब लापता है।

रहस्यमयी ढंग से लापता हुआ युवक

मिली जानकारी के अनुसार धौलछीना थाना क्षेत्र के लिंगुड़ता पतलचौरा निवासी धनराम का पुत्र प्रकाश राम 28 साल 15 जनवरी को उत्तरायणी मेला देखने की बात कहकर घर से शेराघाट गया था। लेकिन जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी प्रकाश राम का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। घर में प्रकाश राम की पत्नी दो बेटियां तथा एक बेटा है। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। जिसके बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया है।

Exit mobile version