Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी की यूथ विंग कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी ने विरोध में प्रदर्शन किया।

कहीं यह बात

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की यूथ विंग कार्यकर्ता यहां नगर के मालरोड स्थित गांधी पार्क में एकत्र हुए। जहां उन्होंने आप सांसद संजय को ईडी की ओर से गिरफ्तार किए जाने का विरोध कर प्रदर्शन किया। इस दौरान यूथ विंग जिलाध्यक्ष दानिश कुरैशी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करवाकर अपना तानाशाही चेहरा जनता के सामने दिखाया है। कहा कि पिछले डेढ़ साल से दिल्ली में शराब मामले विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों को अभी तक जांच के दौरान कुछ हासिल नहीं हुआ है। सवाल उठाने से बौखलाई सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों के दम पर विपक्ष की आवाज को कुचलना चाह रही है। कहा कि आम आदमी पार्टी मोदी सरकार की इस तानाशाही के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ते हुए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

यह लोग रहें मौजूद

प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष सोहित भट्ट, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मुमताज खान, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रेशमा अंसारी, सबाना अंसारी, अमित भट्ट, दीपक भट्ट, अजय भट्ट, मुकेश अधिकारी, विनय कुमार, पंकज कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version