Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे के दलदल में फंस रहें युवक, ढाई लाख से अधिक कीमत की चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में आज प्रातः कोतवाली रानीखेत ने लगभग पौने तीन लाख कीमत की कुल 1 किलो 435 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 बाइक सवार युवकों को दबोचा। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अशोक कुमार धनकड़ के नेतृत्व में रानीखेत पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 14.07.2025 की प्रातः चेकिंग के दौरान सुभाष चौक रानीखेत से 02 बाइक सवार युवक मुकेश सिंह उम्र 21 वर्ष पुत्र पुष्कर सिंह निवासी ग्राम उमचिया पो0 तीजम थाना धारचूला जिला पिथौरागढ, अंकुश सिंह दानू उम्र 19 वर्ष S/O नेत्र सिंह दानू निवासी ग्राम तीजम पोस्ट तीजम थाना धारचूला जनपद पिथौरागढ़ के कब्जे से कुल 1 किलो 435 ग्राम अवैध चरस बरामद होने पर दोनों अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करते हुए, कोतवाली रानीखेत में FIR NO- 13/2025 धारा 8/20/60 NDPS अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई और बाइक को सीज किया गया। मुकेश बी०फार्मा और अंकुश पॉलिटेक्निक कर रहा है। कीमत- 2,87,000 रुपये है।

कोतवाली रानीखेत पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 बिशन लाल
2- अपर उ0नि0 कैलाश चन्द्र
3- हेड कानि0 फिरोज खान
4- कानि0 देवेन्द्र सिंह

Exit mobile version