Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रील के नशे में जान जोखिम में डाल रहें युवा, एक स्टंटबाज पर पुलिस ने लिया यह एक्शन, बाइक भी सीज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 17.04.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में उ0नि0 बृजमोहन भट्ट मय पुलिस टीम के थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक मोटर साइकिल जिसमें रेट्रो साइलेंसर लगा हुआ था, जिससे काफी शोर/ध्वनि प्रदूषण हो रहा था और खतरनाक तरीके से जिग जैग कर वाहन चला रहा था।
साथ ही चालक द्वारा बिना आरसी, बिना नम्बर प्लेट व खतरनाक तरीके से रैश ड्राइविग करते हुए वाहन चलाने पर चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत 12,500 रुपये की चालानी कार्यवाही करते हुए मोटर साइकिल को सीज किया गया। इस युवक द्वारा सोशल मीडिया पर पहले भी हवाबाजी करते हुए रील पोस्ट की जा रही थी।

Exit mobile version