Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: युकां ऑब्जर्वर उदय महतो ने की प्रेस वार्ता, कहा- नेता बनो नेता चुनो’ के आधार पर होगा युकां का गठन, जारी किया यह पोस्टर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज गुरूवार को भारतीय युवा कांग्रेस के समन्वयक व जिला ऑब्जर्वर उदय महतो ने एक प्रेस वार्ता की।

युवा कांग्रेस का पोस्टर भी किया जारी

नगर के मालरोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में यह प्रेस वार्ता आयोजित हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस में पॉवर पॉलिटिक्स को खत्म कर समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिस पर उन्होंने युवा कांग्रेस का पोस्टर भी जारी किया। उन्होंने कहा कि ‘नेता बनो नेता चुनो’ के आधार पर ही युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

10 नवंबर से नौ दिसम्बर तक होंगे ऑनलाइन पंजीकरण

जिस पर उन्होंने कहा कि दावेदार ऑनलाइन माध्यम से 18 से 35 साल के युवाओं को सदस्यता दिलाएंगे। यही सदस्य ऑनलाइन तरीके से दावेदारों को वोट करेंगे। बताया कि आगामी 24 अक्टूबर तक नामांकन प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। 24 अक्तूबर से एक नंवबर तक आपत्तियां लगेंगी और 10 नवंबर से नौ दिसम्बर तक ऑनलाइन पंजीकरण किए जाएंगे।

रहें मौजूद

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, दीपक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version