Site icon Khabribox

अल्मोड़ा के हेमंत बिष्ट का टेलेंट प्लस शो में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

अल्मोड़ा‌ से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के होनहार युवा हेमन्त सिंह बिष्ट टेलेंट प्लस शो में चुने गए हैं। अल्मोड़ा के खत्याड़ी निवासी हेमन्त सिंह बिष्ट फुटबाल खिलाड़ी भी हैं। हेमंत सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा से एम०ए०तृतीय सेमेस्टर के छात्र भी हैं।‌ इनके पिता का नाम राजेन्द्र सिंह बिष्ट तथा माता का नाम विद्या बिष्ट है।

जल्द‌ होगा शो का प्रसारण-

पिछले दिनों टेलेन्ट प्लस शो का आडिशन मध्य प्रदेश में हुआ था।जिसमें पूरे देश से दो सौ प्रतिभागी चुने गये थे। बाईस वर्ष के हेमन्त सिंह बिष्ट का चयन सिंगिंग कैटेगरी में हुआ था जिसमें उन्होंने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हेमन्त ने बताया कि जल्द ही इस शो का प्रसारण नाईन एक्स एम चैनल पर होगा।

नगरवासियों ने जताई खुशी-

हेमन्त के इस प्रदर्शन पर उनके मित्रों,रिश्तेदारों तथा नगरवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। हेमंत की इस उपलब्धि पर वैभव पाण्डेय,मनोज कनवाल,विजेन्द्र कनवाल,राहुल कनवाल,दीपांकर चौधरी तथा मुन्नी कनवाल ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Exit mobile version