Site icon Khabribox

अल्मोड़ा की सड़कों का जल्द होगा कायाकल्प: सड़कों के पैच वर्क में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में पूरे हों कार्य: सीडीओ

अल्मोड़ा: मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत और पैच वर्क कार्यों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन

जिसमें मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। इस बैठक में निर्माण एजेंसियों और संबंधित विभागों द्वारा सड़कों की मरम्मत को लेकर बनाई गई कार्ययोजना और उनकी प्रगति का ब्योरा प्रस्तुत किया गया।
​सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मानसून के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों के पैच वर्क और गड्ढों को भरने का काम प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरम्मत कार्यों में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्य पूरा होने के बाद जिम्मेदार अधिकारी अनिवार्य रूप से स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच भी सुनिश्चित करेंगे।

की चर्चा

बैठक में मौजूद अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि तय समयसीमा के भीतर मरम्मत कार्य पूरे किए जाएं, ताकि आम जनता को सुरक्षित और बाधा रहित आवागमन की सुविधा मिल सके। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चिह्नित की गई खराब सड़कों, प्रस्तावित मरम्मत कार्यों की अनुमानित लागत और उनके पूरा होने की समयसीमा पर विस्तार से चर्चा हुई।

रहें उपस्थित

समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, उपजिलाधिकारी संजय कुमार समेत विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version