Site icon Khabribox

अल्मोड़ा के लाल का कमाल: रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार ‘हैपिडा स्काइनेक्स’, भरी सफल उड़ान, प्रशासन व सीएम ने भी सराहा

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के एक युवा ने अपने नवाचार और तकनीकी कौशल से एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अल्मोड़ा निवासी रवि टम्टा ने स्वयं निर्मित सिंगल सीटेड इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल डिवाइस ‘हैपिडा स्काइनेक्स (Hapida Skynex)’ का सफल ट्रायल पूरा कर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है।

रहें मौजूद

पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावर से संचालित यह डिवाइस पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ आधुनिक तकनीक का बेहतरीन उदाहरण है। सीमित संसाधनों में तैयार इस आविष्कार ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित इस परीक्षण उड़ान के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा मानकों के बीच रवि टम्टा ने इस फ्लाइंग व्हीकल को सफलतापूर्वक आसमान में उड़ाकर अपने सपनों को साकार किया।


​मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल कर दी बधाई

​इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने रवि टम्टा से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की और उनकी जमकर सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नवाचार प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है और विज्ञान के क्षेत्र में नए द्वार खोलता है। साथ ही, सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया गया।

Exit mobile version