Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कुमाऊं हाफ मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान पर रहें राइका हवालबाग के छात्र कमल भट्ट, दी शुभकामनाएं

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग के कक्षा 10 के छात्र कमल भट्ट ने अंडर 18 वर्ग में 5 किलोमीटर, कुमाऊं हाफ मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

अन्य बच्चे भी लें प्रेरणा

जिसमें उन्हें इस दौड़ में विजेता रहने पर 7500 रुपये की नकद धनराशि प्रदान की गई है। वहीं कमल भट्ट की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 कपिल नयाल ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही बच्चों से इससे प्रेरणा लेने को कहा है।

छात्र को दी शुभकामनाएं

इस मौके पर कमल भट्ट को व्यायाम शिक्षक धन सिंह धौनी, संजय पांडे,टी0 डी0 भट्ट,निर्मल कुमार पंत, प्रदीप सलाल,दिनेश चंद्र पपनै,प्रमोद पांडे,कमलेश जोशी,भगवत सिंह बगडवाल, नवीन वर्मा,सुनीता बोरा,भावना वर्मा, सुमन पाठक,हिमांती टम्टा,योगिता तिवारी,मोनिका जोशी, कविता जोशी व विक्रम ने बधाई दी है व भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी हैं।

Exit mobile version