Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दो दिवसीय जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का समापन, विजेता विद्यार्थी हुए सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से एडम्स गर्ल्स इंटर काॅलेज अल्मोड़ा में दो दिनी जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

यह रहें विजेता

जिसका बीते कल गुरुवार को समापन हो गया है। इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन वरिष्ठ वर्ग की समूह गान प्रतियोगिता में संस्कृत विद्यालय रानीखेत ने प्रथम स्थान पर रहा। समूह नृत्य में जीजीआईसी जलना, वाद विवाद में संस्कार भारती संस्कृत विद्यालय झीपा, आशुभाषण प्रतियोगिता में श्री राम संस्कृत विद्यालय रानीखेत, श्लोकोच्चारण में विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा प्रथम रहे। नाटक प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में जीआईसी बाड़ेछीना, वरिष्ठ वर्ग में आदर्श इंटर कालेज सुरईखेत द्वाराहाट ने पहला स्थान पाया।

सम्मानित किया

जिसके बाद प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

Exit mobile version