Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों ने बाल आश्रय गृह/किशोरी गृह बख, अल्मोड़ा का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई। रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद स्तर पर गठित विशेष किशोर पुलिस इकाई के नोडल अधिकारी सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद एवं चाईल्ड वेलफेयर ऑफिसर थानाध्यक्ष महिला थाना मीना आर्या को बाल आश्रय गृह/ किशोरी गृह बख, अल्मोड़ा का भ्रमण/निरीक्षण करने, आवासीय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को चेक करने, नियुक्त समस्त स्टॉफ का सत्यापन करने तथा निवासरत बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुक करने के निर्देश दिये गये है।

पुलिस ने किया जागरूक

इस क्रम में आज दिनांक- 18.10.2023 को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के नेतृत्व में बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों की टीम द्वारा जिला परिवीक्षा अधिकारी श्री राजीव नयन से समन्वय स्थापित कर बाल आश्रय गृह/ किशोरी गृह बख अल्मोड़ा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आश्रय गृह के आवासीय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को चेक करते हुए बाउंड्री वॉल, सीसीटीवी कैमरों आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा नियुक्त समस्त स्टॉफ का पुलिस सत्यापन की कार्यवाही करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए गये। इसके उपरांत आश्रय गृह में निवासरत बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-महिला थानाध्यक्ष मीना आर्या।
2म0उ0नि0 हेमा कार्की, कोतवाली अल्मोड़ा।
3-म0आरक्षी रेखा देवी, महिला थाना अल्मोड़ा।

Exit mobile version