Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में बागेश्वर और महिला वर्ग में अल्मोड़ा टीम ने जीता मुकाबला

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर है। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसका समापन हो गया है।

प्रतियोगिता का आयोजन

सोमवार को स्टेडियम में अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुवानी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जीसी पंत, विशिष्ट अतिथि पिथौरागढ़ कैंपस निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडेय और पिथौरागढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुष्कर सिंह बिष्ट ने किया। इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बागेश्वर और महिला वर्ग में अल्मोड़ा की टीम ने बाजी मारी। पुरुष वर्ग के फाइनल में बागेश्वर की टीम ने पिथौरागढ़ को 3-0 से हराया। महिला वर्ग में अल्मोड़ा ने पिथौरागढ़ की टीम को 3-0 से हराकर खिताब जीता। वहीं व्यक्तिगत चैँपियनशिप में बागेश्वर जीता।

Exit mobile version