Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कुमाऊं महोत्सव की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्टार नाइट कलाकारों ने कार्यक्रम में लगाएं चार चांद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जीआईसी मैदान में कुमाऊं महोत्सव आयोजित हो रहा है। जिसमें दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।

कलाकारों के नाम रहीं शाम

इस महोत्सव में विभिन्न लोककलाकारों के साथ ही विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी और संस्कृति के रंग बिखेरे। वहीं स्टार नाइट में सिंगर इंद्र आर्या और स्वाति माहरा ने शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी।

आज की स्टार नाइट

आज 28 अक्टूबर 2023 को स्टार कलाकार करिश्मा साह कुमाऊं महोत्सव में परफॉर्म करने आ रही है।

Exit mobile version