Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जय मां काली मंदिर समिति चौसली में आज विजयदशमी पर सभी माताओं के विसर्जन के साथ भंडारे का आयोजन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। विगत वर्ष की भाती इस वर्ष भी अल्मोड़ा में नवरात्रि पर्व पर सभी दुर्गा पंडालो में विराजमान मातारानी के आज विजयदशमी के दिन हनुमानगढ़ी मंदिर, चौसली निकट क्वाराब पुल के समीप दुंदेश्वर महादेव मंदिर के सामने बहने वाली कोसी-सुयाल नदी के संगम तट पर विर्सजन से पूर्व सभी माताओं की महाआरती लोधिया-चौसली स्तिथ माँ काली के दरबार में व भंडारे के साथ की जाएगी।

भंडारे का आयोजन

तत्पश्चात् सभी मातारानी माँ काली के दरबार से विसर्जन के लिए प्रस्थान करेगी। इस महाआरती व माँ काली के दरबार में होने वाले भंडारे में सभी लोग प्रसाद ग्रहण करें।

Exit mobile version