Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नारी शक्ति अधिनियम कार्यक्रम के तहत महिलाओ के लिए पंचायतों व अन्य जगहों में 30 प्रतिशत आरक्षण बिल पास करवाने पर पीएम का जताया आभार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 31/10/2023/को ग्राम पंचायत बल्टा में नारी शक्ति अधिनियम कार्यक्रम के तहत बैठक हुई।

जताया आभार

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल अल्मोड़ा द्वारा व विभिन्न पंचायतों से आई स्थानीय महिलाओ द्वारा प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दोनों सदनों से महिलाओ के लिए पंचायतों व अन्य जगहों में 30 प्रतिशत आरक्षण बिल पास करवाने पर उनको और केंद्र व राज्य सरकार को बधाई देते हुए सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा द्वारा विशेष आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।

कार्यकर्ताओं ने किया प्रतिभाग

जिसमें नारी शक्ति अधिनियम कार्यक्रम में महिला मोर्चा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष हंसी मेहरा, सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम पालीवाल, प्रभारी मंडल तारा जीना, गीता मेहता व ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष प्रेम लटवाल, पूर्व मंडल महामंत्री हितेश भट्ट, बूथ अध्यक्ष अर्जुन मेहता पूरन मेहता,सहित भाजपा के सभी सम्मानित देवतुल्य कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Exit mobile version