Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: केदारनाथ धाम के तर्ज पर विकसित हो रहा जागेश्वर धाम, पूरे विश्व में मिलेगी नई पहचान- पीएम नरेन्द्र मोदी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल अल्मोड़ा में स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के दर्शन किए।

2024 के चुनाव में विजयी होकर फिर आउंगा जागेश्वर धाम

यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। उनके यहां से लौटते समय पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट सहित अन्य पुजारियों और जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने उनसे दोबारा जागेश्वर आने की बात कही। पुजारी प्रतिनिधि भट्ट ने बताया कि पीएम का जागेश्वर से खास जुड़ाव है। जिस पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बाबा के आशीर्वाद से 2024 के चुनाव में वजयी होकर फिर से उनके दर्शन करने आऊंगा। साथ ही कहा कि इस धाम का मास्टर प्लान के तहत विकास किया जा रहा है। इसे केदारनाथ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यहां सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। ऐसे में यह धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा और बाबा जागनाथ के इस धाम को पूरे विश्व में ख्याति मिलेगी।

Exit mobile version