Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पंडित दीन दयाल उपाध्याय मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 32 बुजुर्ग तीर्थयात्री बद्रीनाथ धाम को रवाना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के तहत जिले के 32 बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को ब्रदीनाथ धाम के लिए रवाना किया गया।

32 तीर्थयात्री हुए रवाना

जिला पर्यटन विकास अधिकारी अमित लोहनी ने किया। उन्होंने बस को हरी झंडी दिखाकर बद्रीनाथ के लिए रवाना कर तीर्थयात्रियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। जिसमें बताया गया कि बुजुर्ग यात्री अगले चार दिन तक धाम की यात्रा करेंगे। इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को समय समय पर निशुल्क तीर्थ यात्रा कराई जाती है। इसी के तहत 32 तीर्थ यात्रियों को बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना किया गया है।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर पूर्व प्रधान खत्याड़ी हरीश कनवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version