Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री उदयीमान छात्रवृत्ति योजना की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न, 123 खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में किया प्रतिभाग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के भैंसियाछाना ब्लॉक के मुख्यालय में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज धौलछीना के क्रीड़ा मैदान में बीते कल सोमवार को प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।

मुख्यमंत्री उदयीमान छात्रवृत्ति योजना की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता

जिसमें मुख्यमंत्री उदयीमान छात्रवृत्ति योजना की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता। इस योजना में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अनेकों प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 14 से 17 तथा 17 से 19 आयु वर्ग की प्रतियोगिता दिनांक 23.09.2023 को तथा 19 से 21 तथा 21 से 23 आयु वर्ग की प्रतियोगिता 24.09.2023 को आयोजित की गई । दो दिनों में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 123 खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग किया । 

चयनित खिलाड़ियों को प्रतिमाह दी जाएगी छात्रवृत्ति

जिसमें बताया कि ब्लाॅक स्तर पर हर आयु वर्ग में 2-2 बालक व 2-2 बलिकाओं का जिले के लिये चयन हुआ है। जो आगामी 27 से 30 सितम्बर तक अल्मोड़ा के सिमकनी के मैदान में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर प्रतियोगिता के संयोजक ब्लाॅक खेल समन्वयक गणेश साही ने प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। विभिन्न प्रतियोगिताओं में गणेश भण्डारी, गिरीश बिष्ट, किरन पाटनी, मोहित चौधरी, गणेश शाही, मनमोहन सिंह महरा, मोहन बिष्ट, हरि मेहता,  सोमवती, गिरीश मेलकानी, राकेश महरा आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। नंदन सिंह कार्की, हरिवंश बिष्ट, ललित लोहनी, पवन मेहरा, चन्दन भट्ट, कमलेश पाण्डेय, नीरज  मटेला आदि ने अभिलेखिकरण में योगदान दिया। जिले स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति साथ ही एक बार 10000 रुपये खेल सामग्री के लिये प्राप्त होंगे।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहीं यह बात

इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला ने जिले के लिये चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए जिले में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं प्रवेशित की । उन्होंने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया व उनका मनोबल बढ़ाया, उन्होंने बताया कि खेलों के माध्यम से अपना भविष्य संवारने के लिए अनेक योजनायें संचालित हो रही हैं और ऐसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपना भविष्य बना सकते हैं।

यह लोग रहें उपस्थित

इस अवसर पर बी.आर.सी. हरीश ढैला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरेन्द्र कुमार पाठक, रा.इ.का. पेटशाल के प्रधानाचार्य प्रमोद पंत, रा.इ.का. बाड़ेछीना के प्रधानाचार्य मिश्रा,  रा.इ.का. नौगांव के प्रधानाचार्य राजलक्ष्मी रावत, रा.इ.का. नगरखान के प्रधानाचार्य मनीष जोशी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रा.इ.का. धौलछीना के प्रधानाचार्य जितेंद्र मेहरा ने व संचालन कैलाश डोलिया व रमेश महरा ने संयुक्त रूप से किया।

Exit mobile version