Site icon Khabribox

कल होगी अद्भुत घटना, धरती पर होगा यह चमत्कार, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

देश दुनिया के साथ रोचक और अनोखी खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी अनोखी खबर हम आपके सामने लाए हैं।

आप भी देख सकेंगे यह अद्भुत नजारा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल 3 जून को कुछ अनोखी घटना होने वाली है। कल सौर मंडल धरती से नजर आएगा और 6 ग्रह एक सीधी रेखा में दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है। आप धरती से इस अद्भुत नजारे को देख पाएंगे। इसके लिए सोमवार की सुबह आपको दूरबीन लेकर तैयार रहना चाहिए। वारविक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डैनी स्टीघ ने कहा, यह घटना दुनिया भर में दिखाई देगी‌। सूर्योदय के आसपास यह अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। इन ग्रहों को देखने के ल‍िए अच्‍छी दूरबीन की जरूरत होगी। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, बुध, मंगल, बृहस्पति, शनि, नेपच्यून और यूरेनस इस परेड में शामिल होंगे। बताया है कि ऐसा तभी होता है, जब सारे ग्रह सूर्य के एक ही ओर जमा हो जाते हैं।

Exit mobile version