Site icon Khabribox

भारतीय महिला हॉकी टीम का गजब का जज्बा, आस्ट्रेलिया को 1-0 से दी शिकस्त, एकमात्र जीत के साथ किया दौरे का समापन

स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। आज एक रोमांचक मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने आस्ट्रेलिया को हराया।

भारतीय टीम की जीत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्थ हॉकी स्टेडियम में आज रविवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया और एकमात्र जीत दर्ज करते हुए दौरे का समापन किया। मुकाबले में भारत के लिए स्ट्राइकर नवनीत कौर ने 21वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल दागा जो अंत में निर्णायक साबित हुआ और इसी के दम पर टीम ने जीत दर्ज की। इससे पहले भारत को ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ टीम से 3-5 और 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था और फिर टीम एक मई और तीन मई को ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम से 0-2 और 2-3 से हारी। ऑस्ट्रेलिया दौरे के पांचवें और अंतिम मैच में भारत ने शानदार खेला और मेजबान टीम को करीबी मुकाबले में हराया।

Exit mobile version