Site icon Khabribox

नैनीताल हाइवे पर देखते ही देखते आग का गोला बनी एंबुलेंस, मचा हडकंप

नैनीताल हाईवे पर अचानक एक एंबुलेंस पर आग लग गयी। देखते ही देखते एंबुलेंस जलकर खाक हो गयी। इससे आसपास अफरा तफरी मच गई।

एंबुलेंस में उठी आग की लपटें

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार दोपहर की है। जब शनिवार की दोपहर एक बजे नगर के एक प्राइवेट अस्पताल की एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। एंबुलेंस से ऊंची उठती लपटों के बीच चालक ने वैन से कूदकर जान बचाई। उसमें कोई मरीज नहीं था। हाईवे के बीचों-बीच जलती वैन को देख कर यातायात पूरी तरह रुक गया। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। जो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Exit mobile version