Site icon Khabribox

अमेरिका ने बाल्ड ईगल को अधिकारिक राष्ट्रीय पक्षी किया घोषित, जानें इसके बारे में

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अमेरिका ने सफेद सिर, पीली चोंच और भूरे शरीर वाली बाल्ड ईगल को अधिकारिक राष्ट्रीय पक्षी घोषित कर दिया है।

आधिकारिक तौर पर देश का राष्ट्रीय पक्षी बना बाल्ड ईगल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में इस बर्ड को राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में इस्तेमाल किया गया है। जो अमेरिका के हर आधिकारिक दस्तावेज पर आपने देखा होगा। वहीं अब एक लंबे अरसे के बाद इस बर्ड को राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा दे दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में कांग्रेस ने बाल्ड ईगल को राष्ट्रीय बर्ड मानने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन को पत्र भेजा था। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कांग्रेस के भेजे गए कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। बीते बीते मंगलवार को आधिकारिक तौर पर देश का राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा दिया गया है।

सील के रूप में किया जाता था इस्तेमाल

रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 240 से अधिक सालों से अमेरिका में बाल्ड ईगल को ताकत का प्रतीक माना जाता था और सील के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। सबसे खूंखार शिकारी पक्षी माना जाने वाला बाल्ड ईगल इतना तेज होता है कि जमीन पर पड़ी छोटी से छोटी चीज को अगर टारगेट कर ले तो लेकर ही मानता है। विजन वाला ये पक्षी 6 किलोग्राम तक वजन लेकर पूरी तेजी से उड़ान भर पाता है। इसका शरीर भारी, सिर बड़ा और चोंच लंबी और हुकदार होती है। उड़ान भरते समय, बाल्ड ईगल अपने चौड़े पंखों को बोर्ड की तरह सपाट रखता है। वयस्क बाल्ड ईगल के सिर और पूंछ सफ़ेद होते हैं, जबकि शरीर और पंख गहरे भूरे रंग के होते हैं। उनके पैर और चोंच चमकीले पीले रंग के होते हैं। अपरिपक्व पक्षियों के सिर और पूंछ ज़्यादातर गहरे रंग के होते हैं; उनके भूरे रंग के पंख और शरीर अलग-अलग मात्रा में सफ़ेद रंग के होते हैं।

Exit mobile version