Site icon Khabribox

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव: अबकी बार किसकी सरकार, डोनाल्ड ट्रंप बहुमत से सिर्फ इतने वोट दूर, कमला हैरिस दे रहीं टक्कर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे भारतीय समयानुसार आज 6 नवंबर 2024 को सामने आने लगे हैं।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी कमला हैरिस के बीच मुकाबला है। इनमें ट्रंप अब तक बढ़त बनाए हुए हैं। डोनाल्ड ट्रंप को अब तक 247 और कमला हैरिस को 214 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हासिल हुए हैं। कैलिफोर्निया और वॉशिंगटन के रुझानों से कमला हैरिस के आंकड़े सुधरे हैं, लेकिन वो अभी भी ट्रंप से पीछे चल रही हैं। ट्रंप छह स्विंग स्टेट्स पर वो आगे चल रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप इतने वोट आगे

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की गिनती अंतिम चरण में है। अब तक के नतीजों के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप बहुमत से सिर्फ 23 सीट दूर हैं। उन्हें 247 वोट मिल चुके हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 270 है।

Exit mobile version