Site icon Khabribox

टैरिफ वॉर के बीच भारत ने अमेरिका के लिए डाक सेवाओं पर लगाई अस्थायी रोक, 25 अगस्त से होगा लागू

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ वॉर चल रहा है। इसके बीच केन्द्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

सरकार का बड़ा फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने अमेरिका के लिए अपनी अधिकतर डाक सेवाओं पर रोक लगा दी है। जो 25 अगस्त से शुरू होगी। भारत सरकार ने अमेरिका को भेजे जाने वाले डाक सेवाओं में अस्थायी रूप से रोक लगाने का फैसला किया है। 25 अगस्त 2025 से लागू यह रोक सभी प्रकार के अंतरराष्ट्रीय डाक आइटम्स पर लागू होगी, सिवाय उन पत्रों और दस्तावेज़ों के, और गिफ्ट आइटम्स जिनकी कीमत 100 अमेरिकी डॉलर तक हो।

लिया यह निर्णय

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी आदेश के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय डाक नेटवर्क या अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (CBP) द्वारा अनुमोदित अन्य पक्षों के माध्यम से सामान पहुंचाने वाली एयरलाइनों को भी डाक शिपमेंट पर टैरिफ वसूलना और उसका भुगतान करना आवश्यक है। इस संबंध में, CBP ने 15 अगस्त को एक दिशा-निर्देश भी जारी किया है, लेकिन कर संग्रह जैसी कई बातें अभी तय नहीं हुई हैं। जिसके वजह से अमेरिका जाने वाली एयरलाइनों ने परिचालन और तकनीकी तैयारियों की कमी का हवाला देते हुए 25 अगस्त, 2025 के बाद डाक खेप स्वीकार करने में असमर्थता जताई है। इन सभी कारणों को ध्यान में रखते हुए, डाक विभाग ने 25 अगस्त से अमेरिका जाने वाली सभी प्रकार की डाक वस्तुओं की बुकिंग अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।

Exit mobile version