Site icon Khabribox

गैस संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को दिए निर्देश, कहा- अफवाह फैलाने वालों पर रखें कड़ी नजर

मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते देश में एलपीजी सप्लाई पर गंभीर असर पड़ा है। तेल और गैस की सप्लाई रुकने से भारत में LPG सिलेंडर संकट गहराता जा रहा है।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कुछ लोग मौजूदा स्थिति को घबराहट की स्थिति बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए‌। कहा कि संभावित संकट को लेकर भारत की तैयारियां बहुत मजबूत हैं। मंत्रियों में आत्मविश्वास बनाए रखने की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मंत्रियों को ऐसे किसी भी प्रचार का जवाब देते समय आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। यह ऐसी स्थिति है जो सिर्फ एक देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित करती है।”

इस वजह से बढ़ रही किल्लत

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग के चलते विदेशों से होने वाली LPG सप्लाई प्रभावित हुई है। इसलिए भारत में LPG की किल्लत देखी जा रही है। भारत UAE, कतर, सऊदी अरब, कुवैत जैसे खाड़ी देशों से गैस या पेट्रोलियम मंगवाता है। सप्लाई ईरान के होर्मुज स्ट्रेट से होकर पहुंचती है। ईरान ने जंग के चलते ये रूट बंद कर दिया है।

Exit mobile version