Site icon Khabribox

Amul दूध के बढ़े दाम, आज‌ से देशभर में हुए लागू, हुई इतनी बढ़ोतरी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अमूल दूध के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इस वृद्धि का मतलब एमआरपी में 3 से 4 फीसदी की बढ़ोतरी है।

अमल दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़े

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमल दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। नई कीमतें आज 3 जून से देश भर के सभी बाजारों में लागू हो गई है। जीसीएमएमएफ ने दावा किया कि अमूल दूध की कीमतों में यह बढ़ोतरी औसत खाद्य महंगाई दर से काफी कम है। जीसीएमएमएफ का कहना है कि दूध की ढुलाई और उत्पादन की कुल लागत में बढ़ोतरी के कारण कीमतें बढ़ाई जा रही हैं।

आज से देशभर के बाजारों में लागू

इस संबंध में गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने बताया कि अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति और अमूल फ्रेश की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कीमतों में ताजा बढ़ोतरी के साथ, 500 मिली अमूल भैंस दूध 36 रूपये, 500 मिली अमूल गोल्ड दूध 33 रूपये और 500 मिली अमूल शक्ति दूध की कीमतें 30 रुपये हो गई हैं।

Exit mobile version