Site icon Khabribox

अनंत अंबानी के ‘वंतारा’ की फूड सेक्टर में एंट्री, लॉन्च की गिर गाय के दूध वाली आइसक्रीम, जानें कीमत


देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अनंत अंबानी के नेतृत्व वाले ‘वंतारा’ जिसने अब फूड और बेवरेज सेक्टर में कदम रख दिया है। जो अब तक गुजरात के जामनगर में अपने विशाल वन्यजीव बचाव और पुनर्वास प्रोजेक्ट के लिए जाना जाता था।

गिर गाय के दूध से तैयार हो रही है आइसक्रीम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने अपना नया प्रीमियम आर्टिजनल आइसक्रीम ब्रांड ‘वन्तारा क्रीमरी’ लॉन्च की है। इस ब्रांड की शुरुआत मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव में एक स्टाइलिश आइसक्रीम ट्रक के जरिए हुई है, जहां ग्राहकों को इसके प्रीमियम फ्लेवर्स का स्वाद चखने का मौका मिल रहा है। वन्तारा क्रीमरी अपनी आइसक्रीम बनाने के लिए A2 गिर गाय के दूध का इस्तेमाल कर रही है, जो अपने बेहतरीन स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए जाना जाता है। छोटे बैच (small batches) में तैयार होने वाली यह आइसक्रीम पूरी तरह से भारतीय स्वाद और गुणवत्ता पर आधारित है। प्रीमियम सेगमेंट के इस ब्रांड की आइसक्रीम की कीमत 750 रुपये प्रति स्कूप से शुरू होती है।

अलग-अलग फ्लेवर्स शामिल

​जिसमें कंपनी ने अपने सफर की शुरुआत 17 अलग-अलग फ्लेवर्स के साथ की है, जो स्थानीय सामग्री और भारतीय कहानियों से प्रेरित हैं। इनमें
• ​Malai Kulfi: पारंपरिक भारतीय स्वाद के शौकीनों के लिए।
• ​Guava Chilli: मीठे और तीखे स्वाद का एक अनोखा और नया मिश्रण।
• ​Filter Coffee: खासतौर पर कॉफी लवर्स के लिए तैयार।
• ​Lemon Sorbet: गर्मियों में ताजगी का अहसास कराने के लिए है।

Exit mobile version