Site icon Khabribox

दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर कंबोडिया में अंग्कोरवाट मंदिर, बना दुनिया का 8 वां अजूबा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कंबोडिया के अंग्कोरवाट मंदिर ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।

अंग्कोरवाट मंदिर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंग्कोरवाट मंदिर इटली के पोम्पेई को पछाड़कर दुनिया का आठवां अजूबा बन गया है। दुनिया का यह सबसे बड़ा मंदिर है। यह करीब 500 एकड़ के क्षेत्र में फैला है।

खास है इतिहास

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंबोडिया का अंकोरवाट मंदिर एक हिंदू मंदिर है। प्राचीन समय में इस मंदिर का नाम ‘यशोधरपुर’ था। बताया जाता है कि इसका निर्माण सम्राट सूर्यवर्मन द्वितीय (1112-53 ई॰) के शासनकाल में हुआ था। खमेर शास्त्रीय शैली से प्रभावित स्थापत्य वाले इस विष्णु मंदिर का निर्माण कार्य सूर्यवर्मन द्वितीय ने प्रारंभ जरूर किया, लेकिन वे इसे पूरा नहीं कर सके। मंदिर का कार्य उनके भांजे व उत्तराधिकारी धरणीन्द्रवर्मन के शासनकाल में पूरा हुआ। मिश्र व मैक्सिको के स्टेप पिरामिडों की तरह यह सीढ़ी पर उठता गया है। इसका मूल शिखर लगभग 64 मीटर ऊंचा है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी आठों शिखर 54 मीटर ऊंचे हैं। मंदिर साढ़े तीन किलोमीटर लंबी पत्थर की दीवार से घिरा हुआ था, उसके बाहर 30 मीटर खुली भूमि और फिर बाहर 190 मीटर चौड़ी खाई है।

विष्णु भगवान का यह दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर

अंकोरवाट यहां का एक अकेला ऐसा स्थान है, जिसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों की मूर्तियां एक साथ हैं। अंगकोरवाट मंदिर की खासियत है कि विष्णु भगवान का यह दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है। इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया हुआ है।

Exit mobile version