देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बीते कुछ दिनों पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया। इस आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों ने जान गंवाई। जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।
भारत का फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े एक्शन लिए है। इसी बीच भारत ने पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस भी बंद कर दिया है। भारत ने पाकिस्तान की सभी उड़ानों पर 23 मई तक के लिए एयरस्पेस बंद कर दिया है। जिसके बाद अब पाकिस्तानी विमान भारत से नहीं गुजर सकेंगे। भारत का यह प्रतिबंध पाकिस्तान की सिविलियन एयरलाइंस और मिलिट्री एयरक्राफ्ट दोनों पर लागू होगा।
होगा आर्थिक नुकसान
इससे पाकिस्तान के विमानों को बड़ा आर्थिक नुकसान होगा। पाकिस्तान की विमानें पहले भारत के एयरस्पेस का इस्तेमाल करके चीन, म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया और श्रीलंका जाया करती थी। लेकिन अब भारत की ओर से एयरस्पेस बंद किए जाने के बाद उसकी विमानों को लंबी दूरी तय करके फिर इन देशों में जाना पड़ेगा। जिससे खर्च अधिक पड़ेगा।