Site icon Khabribox

उत्तराखंड के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग के पांचवें संस्करण में उत्तराखंड को मिला ‘लीडर’ श्रेणी में स्थान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। केंद्र सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग की ओर से जारी स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग के पांचवें संस्करण में उत्तराखंड को खास स्थान मिला है।

किया गया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग के पांचवें संस्करण में उत्तराखंड को आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र, जैसे बड़े राज्यों के साथ ‘लीडर’ श्रेणी में स्थान मिला है। मजबूत और प्रभावी स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए राज्य को यह सम्मान प्रदान किया गया है। इस मौके पर राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार के उद्योग विभाग को सर्टिफिकेट आफ एप्रिसिएशन सौंपा गया।

कहीं यह बात

जिस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘यह सम्मान प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। सरकार ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल नीतियां, सरल प्रक्रियाएं और मजबूत इकोसिस्टम विकसित किया है। युवाओं में नवाचार की अद्भुत क्षमता है और सरकार हर स्तर पर सहयोग प्रदान कर रही है। यह सफलता प्रदेश के उद्यमियों, स्टार्टअप और अधिकारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।’

Exit mobile version